अधिकारी शोभायात्रा निकालने में अड़चन पैदा की

एटा, विश्व हिन्दू परिषदके विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा पूरे ब्रज प्रांत में 22 मार्च से 30 मार्च तक राम महोत्सव के कार्यक्रम कराए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसमें कुछ जगहों पर शोभायात्रा का कार्यक्रम भी था। जिसको लेकर एटा/कासगंज जिलें के कुछ जगहों पर कुछ तथाकथित अधिकारी शोभायात्रा निकालने में अड़चन पैदा कर रहे थे,जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज पूरे प्रदेश में धार्मिक आयोजनों की बात कर रहे थे तथा धार्मिक आयोजन के लिए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से कराने के निर्देश भी जारी किए थे उसके बावजूद भी विश्व हिन्दू परिषद को शोभायात्रा निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे कि हम लोग अफगानिस्तान व पाकिस्तान मे रह रहे हैं । जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल में काफी आक्रोश है।
श्री चौहान ने कहाँ कि सरकार बदली उसके बाद योगी-2सरकार बनी लेकिन अभी भी कुछ अधिकारीयो की सोच नहीं बदली न ही कार्यशैली बदली ऐसे अधिकारी सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि हमारे जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण सरकार विरोधी अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।इस और सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks