*सड़क हादसों में पांच लोग हुए घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। गांव आसेपुर मिरहची के पास दो बाइक भिडंत में रेशु, दोस्त सतेन्द्र निवासी नगरिया झार थाना दादों अलीगढ़ तथा दूसरी बाइक पर सवार अमित निवासी बढौली मिरहची घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
*किशोरी घर से फरार , ले गई छह लाख रुपये, रिपोर्ट योगेश मुदगल
अलीगंज। दो आरोपी किशोरी को भगा ले गए। पीड़िता घर से लाखों की नकदी, जेवरात भी ले गए है। पिता ने कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंचे और बेटी को जल्द से जल्द तलाश करने को कहा है। कोतवाली अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी ने पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। बेटी घर से छह लाख रूपये, दो लर, कुंडल सहित अन्य जेवरात ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।