महिला से गालीगलौज, मारपीट व उससे छेड़छाड़,निवर्तमान चेयरमैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराइ

*महिला से गालीगलौज, मारपीट व उससे छेड़छाड़,निवर्तमान चेयरमैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराइ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । अमांपुर क्षेत्र की एक महिला ने दुकान आवंटन के नाम पर अमांपुर के निवर्तमान चेयरमैन पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि टालमटोल पर रुपये मांगने घर पहुंची महिला से निवर्तमान चेयरमैन ने गालीगलौज, मारपीट व उससे छेड़छाड़ भी की। इस मामले में एसपी के आदेश पर अमांपुर थाना पुलिस ने निवर्तमान चेयरमैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमांपुर थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 में नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चांद अली पुत्र मासूक अली निवासी ददवारा ने उसे सब्जी मंडी में स्थित नगर पंचायत की दुकान में से एक दुकान उसके नाम आंवटित करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उससे तीन बार में दो लाख रुपये लिए गए। उसके बाद सिर्फ 50 हजार रुपये की रसीद दी गई। 50 हजार रुपये लौटा दिया गया।

शेष एक लाख रुपये देने के नाम पर आनाकानी करने लगे। इस पर गत 19 जनवरी की शाम आठ बजे वह निवर्तमान चेयरमैन के घर पहुंची और अपने रुपये मांगे। इसी बात पर वह आग बबूला हो गए और गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उससे अभद्रता व छेड़छाड़ की गई। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks