
आयुष्मान योजना में कोई रूचि नहीं ली जा रही
*आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना*
एटा, । शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आयुष्मान भारत योजना प्रगति समीक्षा बैठक में लापरवाही पाने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निधौलीकलां, अलीगंज एडीओ पंचायत को नोटिस दिया गया है। समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि प्रत्येक ब्लॉक की 10-10 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति खराब है।
डीएम ने निर्देश दिए आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत पात्र परिवार को पांच लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में दी जाती है। गरीब परिवारों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना हैं। जनपद स्तर पर तैनात मुदित कुशवाह, अभिषेक शुक्ला आवंटित चार-चार ब्लाकों में नियमित क्षेत्र भ्रमण कर प्रगति की समीक्षा करें। डीएम ने चिन्हित 80 ग्रामों की समीक्षा में पाया अलीगंज एवं शीतलपुर ब्लॉक में एडीओ पंचायतों ने आयुष्मान योजना में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। कार्ड बनाए जाने की प्रगति काफी खराब है। डीएम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दोनों एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में गांववार समीक्षा करते हुए पंचायत सहायकों को निर्देश दिए योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। जिससे गांव में रहने वाले गरीबों को इलाज में सुविधा हो सके। बैठक में सीडीओ डा. एके बाजपेयी, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, डीपीआरओ केके सिंह, एडीपीआरओ मनोज कुमार, एडीओ पंचायत, बीसी, पंचायत सहायक मौजूद रहे।
पंचायतघरों को जनसेवा से जोड़ा जाएगा डीएम एटा। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि ग्राम सचिवालय सुद्रीकरण के लिए पंचायतघरों को जनसेवा से जोड़ा जाना है। इसको ई-डिस्ट्रिक की कार्रवाई अतिशीघ्र पूर्ण कर वैलेट को रीचार्ज कराया जाए।
*कार्य में रुचि न लेने वालों को चिन्हित करने के निर्देश*
️ल
समीक्षा बैठक में डीएम ने ब्लाक अलीगंज के हत्सारी, अंगरैया, जलेसर के बारा समसपुर पंचायत सहायक का वेतन तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो पंचायत सहायक पदेन कार्यां में रूचि नहीं ले रहे हैं। उन पंचायत सहायकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।