
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं 874/22 धारा 323/307/504/506 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त उत्तम रावत पुत्र मुकेश रावत निवासी होली मोहल्ला थाना को0 नगर एटा आज दिनांक 31.03.2023 को समय करीब 12.45 बजे मालगोदाम रोड थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- उत्तम रावत पुत्र मुकेश रावत निवासी होली मोहल्ला थाना को0 नगर एटा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1 उप नि0 श्री सजय सिंह
2-का0 आकाश कुमार