गैंगेस्टर के आरोपी की 30 लाख की बस जब्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सिढ़पुरा,। थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी के विरुद्ध गुरुवार को भी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस अराधियों पर जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में नामजद आरोपी राज बहादुर उर्फ सुल्लन पुत्र तुर्रम सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा के नाम संचालित 30 लाख रुपये की मोटर बस को जब्त करने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार शर्मा, एसआई संतकृपाल पांडेय, अतुल कुमार समेत अन्य हमराह मौजूद रहे।