फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र में तीन पर केस,

फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र में तीन पर केस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र बनाने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट थाना राजा का रामपुर में दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने थाना राजा का रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सीमा पुत्री रामाधर निवासी विल्सड को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उच्चतर प्राथमिक विद्यालय विल्सड पछाया के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह जो वर्तमान में कासगंज के गांव गिलौली स्थित स्कूल में तैनात है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अलीगंज में तैनात संविदाकर्मी अमित कुमार, सहायक लेखाकार ने मिलकर कक्षा आठ का फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र मिलीभगत से बनाए हैं।

राजा का रामपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजा का रामपुर पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि सीमा भी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है और पति की जगह पर नौकरी मिली है। इनकी पोस्टिंग जिला शाहजहांपुर में है।

इनकी शिकायत एंटी करप्शन पोर्टल पर सीमा के ही देवर शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र ने की थी। शिकायत में कहा था कि फर्जी प्रमाणपत्र, अंकतालिका है। इसकी जांच की जाए। पुलिस के अनुसार सीमा वर्तमान में जिला शाहजहांपुर में तैनात है। इनके देवर ने ही शिकायत की थी। प्रधानाध्यापक रिटायर भी हो चुके है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks