विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे भाजपा विधायक, कैमरे में हुआ कैद

अगरतला। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक जदब लाल देबनाथ विधानसभा सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते कैमरे में कैद हो गए। भाजपा त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी। सत्र के दौरान नाथ का एक वीडियो देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी तीखी आलोचना की जा रही है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है,
कथित वायरल वीडियो के मुताबिक विधायक अपने मोबाइल फोन पर कुछ अश्लील सामग्री देख रहे थे। नवगठित त्रिपुरा विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र 24 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित किया गया था