श्री मंगलाकली मंदिर के हवन में पहुंचे श्री सुशील सन्नी अग्रवाल

श्री श्री मंगलाकली मंदिर के हवन में पहुंचे श्री सुशील सन्नी अग्रवाल चैत्र नवरात्रि के अष्टमी में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चंद्र शेखर आजाद वार्ड में रावतपुरा फेस2 के डबरीपार तालाब के पास श्री श्री मंगलाकाली मंदिर में मां काली माता की आरती, हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल हवन एवं आरती करने पहुंचे।
श्री अग्रवाल जी का वार्ड वासियों के द्वारा पुष्पहार एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री अग्रवाल ने मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किए, और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगते हुए सभी प्रदेश वासियों को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई दिए, इसके बाद नव कन्याओं को प्रसाद वितरण कर भंडारा में सभी श्रद्धालुगण को भोजन वितरण किए।
इस कार्यक्रम में श्री मंगलकाली मंदिर के पुजारी श्री सुनील मेरिया, श्री रोहन सोनी सहित वार्ड के नगरीकगण भारी संख्या में मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks