महाआरती में शामिल होकर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना


सिंदरी (घनबाद):-29मार्च ।जय माता दी मंदिर प्रांगण में महाअष्टमी पूजा में शामिल होने के लिए आम एवं खास श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। झारखंड विधानसभा सचेतक झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने महाआरती में शामिल होकर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वे मंदिर प्रांगण के आंतरिक साज-सजजा‌ एवं प्रबंधन व्यवस्था से बहुत प्रभावित दिखी। झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अशोक सिंह , युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने भी मां के दरबार मे मत्था टेक आशीर्वाद मांगा। रात आठ बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें आप प्रदेश संयोजक डी एन सिंह एवं स्टेट बार कौंसिल के सदस्य राधेश्याम गौसवामी ने भाग लिया। सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्य सक्रिय थे। साथ ही मौक पर अविनाश सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, इंद्र मोहन सिंह, प्रशांत चंद हुई ,कुमार राजेश, प्रभाकर मिश्रा, विनोद राम, विक्रम सिंह , सत्यदेव सिंह, दीपक रजक , गौरव सिंह, अतुल सिंह, राजेश मालाकार, बबलू दास , पवन शर्मा , तेजू सिंह ,रंजन सिंह, किशोर प्रसाद,आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks