ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के समीप ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह रेल नियंत्रण कक्ष चोपन ने चोपन थाने को सूचना दिया कि पोल नम्बर 138/37-39 इंडियन ऑयल के सामने बग्घानाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। वही सोशल मीडिया के जरिये मृतक के पुत्र ने उक्त शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। मृतक के पुत्र सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे पिताजी इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी बिल्ली मारकुंडी थाना ओबरा बीते मंगलवार से घर से लापता थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ओबरा थाने में दर्ज है। मृतक के पुत्र ने बताया कि, मेरे पिता ओबरा तापीय परियोजना में कार्य थे जो कि लगभग 5 वर्ष पूर्व रिटायर हो गए थे। ना जाने किन परिस्थितियों में वह रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गए और उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks