पालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। मंगलवार को नगर पालिका अधिकारियों ने आगरा रोड चुंगी से जेल रोड की ओर नाले पर बने अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने टीम के साथ पिछले दिन आगरा रोड चुंगी से जेल रोड की तरफ नाले पर बने अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया। ईओ ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण करने वाले को पैमाइस करा कर नोटिस दिया गया था। उसके बाद भी लोगों ने स्वयं नाले पर किए गए अवैध निर्माण को नहीं हटाया।