लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का न्यायालय के आदेश पर FIR हुई दर्ज,

एटा Big ब्रेकिंग…

एटा में जालसाज लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का न्यायालय के आदेश पर FIR हुई दर्ज, पीड़ित अधिवक्त्ता ने लेखपाल पर जालसाजी कर जमीन हड़पने और लेखपाल पर पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी का लगाया आरोप,पूर्व में भी इस आरोपित लेखपाल पर धोखाधडी की 2 FIR हो चुकी ही दर्ज़,

पीड़ित अधिवक्ता अनिल शर्मा ने अपनी पैतृक जमीन के नक्शा और दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने का लेखपाल राजकुमार पर लगाया आरोप,

पीड़ित अधिवक्ता अनिल शर्मा का आरोप कि ये शातिर लेखपाल राजकुमार निवासी हजरतपुर थाना मिरहची अपने राजनैतिक रशुख के चलते ग्राम पंचायत बारथर, असरौली,कसैटी और मरथरा देवकिशन में करीब सात वर्षों से एक ही जगह लगातार लेखपाल के पद पर है तैनात,

पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि ये जालसाज लेखपाल खुलेआम भ्रष्टाचार,अवैध वसूली,सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी करके सैकड़ों बीघा अवैध जमीन अर्जित करने में है संलिप्त, दाखिल-खारिज करने के रूप में मुझसे मांग रहा था एक लाख रुपये की रिश्वत,मना किया तो आरोपी लेखपाल ने गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी,

पीड़ित ने बताया कि पैतृक गांव नगला जगरूप में हाईवे किनारे मेरे बाग का गाटा संख्या 1007 है,इस गाटा में सड़क किनारे लाइन नहीं है लेकिन लेखपाल ने षड्यंत्र रचकर अपनी पेंसिल से नक्शा पर लाइन खींचकर बना दिया था नया नंबर, और अपने नजदीकी मोहर सिंह निवासी मरथरा के नाम 11 मार्च 2022 को करा दिया फर्जी बैनामा,

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks