
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट परिबेक्षण में सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रामप्रकाश पुत्र सोनपाल निवासी नगला इमलिया थाना कोतवाली देहात एटा को सट्टे की खायी बाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-129/2023 धारा 13 G ACT पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रामप्रकाश पुत्र सोनपाल निवासी नगला इमलिया थाना कोतवाली देहात एटा जनपद एटा।
बरामदगी –
1.1810 रूपया नकद व एक पर्चा सट्टा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.प्र0नि0 श्री जे0पी अशोक
2.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
3.है0का0 लोकेन्द्र सिह