
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत राजेश पैट्रोल पम्प तथा यादव नगर तिराहा के पास हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं वांछित चल रहा एक अभियुक्त लूटी गयी चैन सहित गिरफ्तार।
घटना 1 –
दिनांक 20.02.2023 को वादिया श्रीमती प्रीति पत्नी कल्यान निवासी ग्राम जिटोली थाना निधौलीकलाँ जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि वह अपनी भाभी के साथ दोपहर को माया पैलेस के पास रश्मिलोक तिराहे से ऑटो में बैठकर ग्राम अमरगोजिया जा रही थी तभी राजेश पेट्रोल पम्प के पास एक काली मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की जंजीर तोड़ ली और मौके से भाग गये। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं – 132 / 2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना 2 –
दिनांक 01.03.2023 को वादिया श्रीमती सरला देवी पत्नी उमेश चंद निवासी द्वारकापुरी आगरा रोड थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी तभी यादव नगर तिराहे के पास एक काले रंग की मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से करीब दो तोले की सोने की जंजीर तोड़ ली है और मौके से भाग गये हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं – 160 / 2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी तथा अनावरण –
दिनांक 28.03.23 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब प्रातः 08.00 बजे सकीट रोड टेंपो स्टैंड से अभियुक्त शालू यादव उर्फ अंशुल पुत्र रामविलास निवासी नगला धाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद सम्बन्धित मुअसं – 132 / 23 धारा 392 / 411 भादवि व मुअसं 160 / 23 धारा 392 / 411 भादवि को मय लूटी गयी चैन तथा 120 रुपयों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1.शालू यादव उर्फ अंशुल पुत्र रामविलास निवासी नगला धाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी
- एक चैन पीली धातु (मुअस–132/2023 धारा 392 भादवि से संबंधित)
- 120 रुपये
नोट – उपरोक्त घटनाओं के संबंधित दो अभियुक्तों को दिनांक 27.03.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1- सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एटा।
2- उप नि0 श्री आदित्य कुमार दीक्षित थाना को0 नगर एटा।
3- उप नि0 श्री सजय सिंह थाना को0 नगर एटा।
4-का0 443 जयवीर सिंह थाना को0 नगर एटा।
5-का0 112 चन्द्रशेखर थाना कोतवाली नगर एटा।
6-का0 800 नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर एटा।
7-का0 1294 राहुल लौर थाना को0 नगर एटा।
8-का0 610 धर्मेन्द कुमार थाना को0 नगर एटा।
9-का0 1287 सतेन्द्र कुमार थाना को0 नगर एटा।