डाकघर में आरडी एजेंट लापता, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । डाकघर में आरडी एजेंट लापता हो गया। इसकी जानकारी के बाद खाताधारक एकत्रित हो गए और पटियाली गेट स्थित डाकघर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक खाताधारक ने एसएसपी से शिकायत की है।
नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के सुंदरलाल स्ट्रीट निवासी विनय कुमार जैन एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि डाकघर पटियाली गेट शाखा में खाता है। 30 अक्तूबर 2021 से तीन लाख 30 हजार रुपये जमा किए थे। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने खाता से धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए है। 24 मार्च को जानकारी होने के बाद पीड़ित पटियाली गेट स्थित डाकघर पहुंचे। सोमवार तक भुगतान करने का आश्वासन दिया। एजेंट के लापता होने के बाद सोमवार को काफी खाताधारक एकत्रित होकर डाकघर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली है। विनय कुमार जैन ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। युवक के गायब होने की जानकारी मिलने पर अन्य लोग भी उपडाकघर पहुंच गए। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा
● पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायतडाकघर पहुंची पुलिस
●कई लोगों के जमा किए गए थे रुपये, पुलिस ने जांच शुरू हुई
इस तरह कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आती है तो जांच कराई जाएंगी। पासबुक के जरिए या फिर खाता नंबर पता हो तो खाताधारक डाकघर में आकर खाता देख सकते हैं। डाकघर में रुपये जमा हुए होंगे तो उसकी जिम्मेदारी डाक विभाग की है।
- नीलेंद्र कुमार दुबे, डाक अधीक्षक एटा