
एन्युअल फंकशन में उत्तीर्ण छात्रों को दिए अवार्ड
एटा,अलीगंज, । एसपीएस इंटरनेशल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण हुआ। मुख्य अतिथि एसबीएसई सिटी कॉर्डीनेटर राममोहन ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. राममोहन, डॉ. राजीव दास, जितेन्द्र यादव, शिवपाल सिंह यादव ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक युग में अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाना जरूरी है। नर्सरी के रितु राज शाक्य, माही सिंह, आंशी शाक्य, एलकेजी के वंश, अहसान राजपूत, अलीशाबा, यूकेजी के आयिशा मिश्रा, प्रिंस यादव, अलका यादव, कक्षा प्रथम में दीक्षा दिवाकर, आराध्या गुप्ता, कशिश, आईबी कक्षा में संकल्प गुप्ता, रूद्र प्रताप, अभिराज शाक्य, पूर्वी सिंह, सूर्यांश शाक्य, कुंज गुप्ता, विराज अरोरा, शीतिज कुमार, सुन्दरम राजपूत, ययशवी शाक्य, मुस्कान यादव, आन्य मिश्रा, अदव्या गुप्ता, अंकुश यादव, व्यश यादव, मोना हसन, अव्या, सोबिया, नौमन्य आरिफ, रूद्र प्रताप, अनुराग राजपूत, अनुराग, अमन तोमर आदि को मेडल देकर सम्मानित किया गया।