वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 98/23 धारा 147,148,149,384,307,323,504,506 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त साहिल पुत्र मुनेश कुमार निवासी मैसी एजेन्सी के पीछे जीटी रोड थाना को0 नगर एटा व अभिषेक पुत्र मुकेश कुमार निवासी सुनहरी नगर थाना को0 नगर एटा को दिनांक 27.03.2023 को समय करीब 13.15 बजे सैनिक पडाव एटा से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1-साहिल पुत्र मुनेश कुमार निवासी मैसी एजेन्सी के पीछे जीटी रोड एटा थाना को0 नगर एटा।
2-अभिषेक पुत्र मुकेश कुमार निवासी सुनहरी नगर थाना को0 नगर एटा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-उप नि0 श्री संजय सिंह
2-हे0का0 इकरार खाँ
3-का0 आकाश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks