काफिले के पीछे साये की तरह चल रही अतीक की बहन, गुजरात से है साथ

पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट में पेशी है. उधर, अतीक अहमद के परिवार को उसके एनकाउंटर का डर सता रहा है. यही वजह है कि अतीक अहमद की बहन साये की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले के पीछे चल रही हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई अतीक अहमद का एनकाउंटर हो सकता है.
अतीक अहमद की बहन ने बताया, भाई की तबीयत सही नहीं रहती है. सड़क के रास्ते यूपी लाने लायक उनकी तबीयत नहीं है. इसके बावजूद उन्हें सड़क रास्ते से लाया जा रहा है. बहन ने कहा, उनके भाई का एनकाउंटर हो सकता है. इसलिए वे गुजरात से ही उनके काफिले के पीछे चल रही हैं. उन्होंने कहा, उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को बरेली जेल से लाया जा रहा है, उनका भी एनकाउंटर किया जा सकता है.
अतीक के वकील ने दावा किया है कि पिछली सरकार के समय अतीक को उमेश पाल के अपहरण के फर्जी केस में फंसाया गया था. इसी पर फैसला आना है.अतीक के परिवार को एनकाउंटर का डर है, इसलिए हम सब उनके काफिले के साथ चल रहे हैं.