ज़िला हापुड़ कस्बा गढ़मुक्तेश्वर निवासी
डॉ इंसाफ अली राजपूत साहब की बेटी अरीबा राजपूत
(दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 में 68 वीं रैंक) किए जाने पर बहुत बहुत दिली मुबारक़बाद

वो अपनी सफलता के लिए अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए कहती हैं कि उनकी सफलता का श्रेय उनके पिता को जाता है, जिन्होंने उनकी सफलता व मोरल सपोर्ट बनाये रखने में बहुत मदद की।
अरीबा साहिबा व उनके पिता डॉ इंसाफ अली राजपूत साहब को हम मुबारक़बाद पेश करते हैं
अरीबा राजपूत साहिबा जैसी बेटियाँ क़ौम को फ़ख़्र करने का मौक़ा देती हैं, अपनी महनत लगन से देश व समाज में सम्मानित मक़ाम हासिल करती हैं। जो कौम की लड़कियों के लिए असल आइकॉन हैं, जो लड़कियों को समाज में सम्मानित मक़ाम हासिल करने के लिए मनोबल प्रदान करती हैं, साथ साथ डॉ इंसाफ अली राजपूत साहब जैसे बाप मिसाल क़ायम करते हैं, कि अच्छी तालीम के साथ साथ अच्छे अख़लाक़ औलाद के सामने परोसकर अपने फ़राइज़ को बाखूबी अंजाम दिया जा सकता हैं।
क़ौम की लड़कियों को पढ़ाना, आगे बढ़ाना, बेहतर तालीम के साथ बेतरीन तरबियत और मज़बूत अख़लाक़ी किरदार की तामीर करना अहम और ज़रूरी है, कि जब वो एक इज़्ज़तदार मक़ाम हासिल करें तो हम फ़ख़्र करें उन पर, उनकी कामयाबी पर और सेलिब्रेट करें।
अल्लाह आपको लम्बी सेहतमंद ख़ुशहाल ओर कामयाब जिदंगी दे पुरी #मुस्लिम राजपूत कौम आप पर फक्र करती है। मुस्लिम राजपूत कौम की बेटियां आप से प्रेरणा लेकर अपना व कौम का मुश्तक़बिल रोशन करते हुए आपकी तरह नई कामयाबी की राह दिखाएंगी ।
मुस्लिम राजपूत समाज अरीबा राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है