राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है, वह भारत के इतिहास में दुर्लभ केस,मुनीर

आज़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व में दिल्ली में राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने गयें साथ में पुर्व अध्यक्ष सुभाष गांधी, सैयद मुनीर अकबर, नितिन भटनागर, इस्लाम मलिक,हाजी फाजिल,किशान चौधरी,मनीष चतुर्वेदी,रहमत अली, सलीमुद्दीन गौहर,सुजात अली आदि लोग आए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि अडानी पर सवाल उठाने के 15 दिन के भीतर राहुल गांधी को न सिर्फ सजा हुई बल्कि उनकी संसद सदस्यता भी छीन ली गई। केस किसी और राज्य का, दर्ज हुआ कहीं और, न कोई जांच हुई, न कोई कानूनी प्रक्रिया हुई। अदालती नियमों को ताक पर रखकर जिस तरह से राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है, वह भारत के इतिहास में दुर्लभ केस है। अब सभी विपक्षी नेताओं को पता चल गया है कि बिना किसी मेरिट के केस में फंसाकर किस तरह विपक्ष को रौंदा जा रहा है।

विपक्ष जनता का पक्ष है। विपक्ष निरंकुश सत्ता पर जनता की तरफ से निगरानी करता है। मीडिया और अदालतों का भी यही काम है। इन सबको रौंद देने का मतलब है निरंकुश और निष्कंटक तानाशाही। हर दिन सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस लोकतंत्र और इस देश के प्रति हर नागरिक का फर्ज है कि वह इसे बचाए।
मैं राहुल गांधी जी के साथ खड़े होकर इस तानाशाही का विरोध करता हूं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks