अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना और संरक्षकों की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष केके सक्सेना ने कासगंज जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है, नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिए हैं। कार्यक्रम शहर के नावल्टी रोड स्थित नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुआ। सबसे पहले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंचासीन संरक्षक नवल कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, दीपक सक्सेना, नितिन जौहरी, नवीन सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र औऱ मोमेंटो देकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू जौहरी और जिलाध्यक्ष केके सक्सेना का मनोनयन पत्र और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें महामंत्री मुकेश सक्सेना, प्रशांत सक्सैना रहे। जिला उपाध्यक्ष विजय सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, हिमांशु सक्सेना, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, धीरज जौहरी, करन सक्सेना, आशीष सक्सेना, मयंक कुदेशिया, राजीव सहाय जौहरी, पवन सक्सेना रहे। जिला मंत्री शेखर सक्सेना, रंजन सक्सेना, अभय सक्सेना, वरुण सक्सेना, अतुल सक्सेना, योगेश सक्सेना, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, लवनीश गहराना, प्रशांत सक्सेना, अभिनव सक्सेना रहे। जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सक्सेना रहे। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सक्सेना को दी गई। जेपी पब्लिक स्कूल में एकेडमिक डायरेक्टर बनाए जाने पर दीपक सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks