नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा तट की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश।

नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।

स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में अस्सी घाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच के तत्वाधान में रविवार 26 मार्च को गंगा स्वच्छता का आयोजन किया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने श्रमदान करके प्रदूषित कर रही अनेकों सामग्रियों को कूड़ेदान तक पहुंचाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील की। अस्सी घाट पर उपस्थित नागरिकों सहित पूजन सामग्री विक्रेता खानपान विक्रेता और घाट पुरोहितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य है कि गंगा और इसके सहायक नदियों के संरक्षण के लिए व्यापक जन सहभागिता व जन जागरूकता लाया जा सके। साथ ही लोग जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जागरूक हो इसका प्रयास करना है । मतलब लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने के साथ उसमें कचरा पॉलिथीन आदि न डालें इसके लिए जागरूक करना। श्रमदान में काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks