
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/023 धारा 354ख भादवि0 व 9एम/10 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे 01 बाल अपचारी को दिनांक 26.03.2023 को समय करीब 09.30 बजे मौ0 गिहारबस्ती कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा से मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री कमल सिंह
2.है0का0 हरिश्चन्द्र ज्ञानी
3.का0 गजेन्द्र सिंह