
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दिनांक 26/03/2023
आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1. वादी श्रीमती सुख देवी पुत्री मसीचरण निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
प्रतिवादी राजेश कुमार पुत्र राकेश निवासी भाकरी थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़।
2. वादी सुभाष पुत्र सुखराम सिंह निवासी चंदन नगर कोतवाली देहात एटा।
प्रतिवादी आशा देवी, गीता देवी पुत्री रमेश चंद्र निवासी बर्फखाना जलेसर रोड थाना – कोतवाली सदर जिला हाथरस।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों पक्ष अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती ब्रह्मबत्ती,काउंसलर डॉक्टर श्री अशोक कुमार,श्री सत्येंद्र गुप्ता, श्रीमती सीमा मल्होत्रा, श्रीमती प्रीति अमौरिया तथा पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, महिला कॉन्स्टेबल गौरी मौजूद रहे।