
एटा 26 मार्च । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि जनपद मुख्यालय से दिल्ली कासगंज मोड पर अमर शहीदों की यादों को तरो ताजा बनाऐ रखने के लिए एक युवा आई ए एस महेन्द्र सिंह तवंर संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा स्थापित शहीद पथ काफी मशक्कत के बाद बनवाया था लेकिन आजकल नगर पालिका परिषद की अनदेखी के चलते रेत माफियाओं के चगुंल मे जकडा हुआ है।जिसके कारण वहाँ पर काफी अतिक्रमण रहता हैऔर हमेशा जाम लगा रहता है।जव कि जिला प्रशासन द्वारा लाखों रूपया इस शहीद पथ के निर्माण पर व्यय किया गया। लेकिन सुन्दर व रमणीक इस शहीद पथ के चारों तरफ रेतमाफियाओं द्वारा बालू चम्बल व गिट्टी से लदे हुऐ ट्रकों को खडा करके शहीद पथ के साथ घिनौना मजाक कर नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण विरोधी नीति को चैलेन्ज किया जा रहा है। जिसकी सूचना कईवार प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई।जव कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा जा रहा है कि सड़क के किनारे कोई वाहन खड़ा नहीं होगा तथा किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहेगा चाहे वह हाईवे हो, नेशनल हाईवे हो, चाहे जिला मार्ग हो उसके बावजूद भी शहीद पार्क आज तक इन रेत माफियाओं के चंगुल से मुक्त नहीं हो पा रहा है।
श्री चौहान ने कहां कि मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस शहीद स्थल को रेत माफियाओं के चुंगल से तत्काल मुक्त कराया जाये।