जमीन पर खोदाई से फैला तनाव मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी

जमीन पर खोदाई से फैला तनाव मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज , । जमीन पर खोदाई के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मुस्लिम समुदाय ने जमीन को कब्रिस्तान की बताते हुए विरोध जताया। दूसरे पक्ष ने जमीन को पट्टे की भूमि बताई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काम को रूकवा दिया। दोनों पक्षों को शनिवार सुबह थाना पर बुलाकर जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे है।

अलीगंज में सराय अड्डा अमरौली मार्ग पर एक जगह पड़ी है। वहीं पास में सटी हुई कुछ बंजर भूमि थी जिसकी चकबन्दी होने के बाद पट्टे भी कर दिए गए। जमीन पर मोहल्ला छेदालाल गोड़ निवासी महावीर प्रसाद अपने पट्टे की भूमि होने का दाव करते है और शुक्रवार रात को जेसीबी से खोदाई करने पहुंच गए। खोदाई की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के भी लोग एकत्रित हो गए। विवाद बढ़ता देख अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और काम को रूकवा दिया गया। दोनों पक्ष को शांत कराते हुए शनिवार को थाने आने को कहा। शनिवार को दोनों पक्ष थाना दिवस में पहुंचे। एसडीएम, मानवेन्द्र सिंह, सीओ विक्रांत द्विवेदी की देखरेख में दोनों पक्ष ने अपनी-अपनी बात रखी। महावीर प्रसाद ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व राजस्व विभाग टीम ने पट्टे की पैमाइश की थी। पैमाइश होने के बाद शुक्रवार शाम के नींव भरने गए थे। दूसरे पक्ष मुबारक खान ने बताया कि यह कब्रिस्तान 1872 में दर्ज किया गया था जो वर्ष 1900 में चालू हुआ, जो अब तक है। वही इस पर विवाद भी हुआ जो वर्ष 1985 व वर्ष 2008 में पट्टे को लेकर हुआ था। सरकारी अभिलेख खतौनी में यह कब्रिस्तान दर्ज है इस जगह पर कब्र भी बनी हुई है। दोनों पक्ष के लोगों ने अपने-अपने कागज भी दिखाएं। दस्तावेज देखने के बाद दोनो पक्षों को समय दिया गया है। आदेश दिए गए है कि रमजान के बाद उक्त जगह पर निर्णय लिया जाएगा। दोनों पक्ष शांत बनाएं रखे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks