एटा- मारहरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना में वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार।*

जनपद सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं0- 52/23 धारा 354 भादवि0 व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ लीलेश पुत्र पदम सिंह निवासी बादामपुर मजरा हिम्मतपुर काकामई थाना मारहरा जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–*
1. नरेन्द्र उर्फ लीलेश पुत्र पदम सिंह निवासी बादामपुर मजरा हिम्मतपुर काकामई थाना मारहरा जिला एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1. उ0नि0 अनिल कुमार
2. है0का0 शाकिर बेग
3. का0 पुष्पेन्द्र सिंह।