रूसी लड़की ने दोस्ती से मना किया तो सहारनपुर के युवक ने उसको पीट दिया,हुआ गिरफ्तार

ऋषिकेश::लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दोस्ती से मना करने पर युवक सहारनपुर के नकुड़ निवासी अनुज ने युवती मास्को(रूस) निवासी एंजलीना (27 वर्ष) की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल युवती को एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।बताया जा रहा नीलकंठ मार्ग पर भूतनाथ मंदिर के समीप एंजलीना घूम रही थीं। वह लक्ष्मणझूला क्षेत्र में योग प्रशिक्षण ले रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात ऋषिकेश घूमने आए सहारनपुर के अनुज ने विदेश युवती के समक्ष मित्रता का प्रस्ताव रखा, जिससे विदेशी युवती ने मना कर दिया,थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया आरोप है कि इसके बाद युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने युवती को पीट दिया और जंगल की तरफ भाग गया।पुलिस की एक टीम ने जंगल में कांबिंग के दौरान आरोपित अनुज को गिरफ्तार कर लिया। युवती के संबंध में जानकारी रूसी दूतावास को भेज दी गई है,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks