युवक की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल

युवक की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। रंजिश में युवक पर हुए हमले और इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस तैनात की गई है। साथ ही पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि कोतवाली अलीगंज के गांव नगला मोहन निवासी भगवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 18 मार्च को बेटा किशन सिंह, मौसेरा भाई रमेश चंद्र गांव में ही श्रीमद् भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। रंजिश में रास्ते में गांव के ही रामवीर, अशर्फीलाल, रामखिलाड़ी, गोरेलाल, ओमकार आदि ने हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी से हुए हमले में दोनों भाई घायल हो गए थे। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। किशन सिंह की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया था। किशन का उपचार चल रहा था। गुरुवार को किशन सिंह की मौत हो गई थी। रात करीब 11 बजे शव गांव पहुंचा। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। अलीगंज पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks