नौकरी के बहाने ले जाकर युवती से किया गैंगरेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नौकरी के बहाने ले जाकर युवक ने साथी संग मिलकर युवती से गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। घटना से सहमी पीड़िता ने कई दिनों बाद जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पिता ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने जाती थी। सेंटर पर बीटू यादव निवासी नामालूम भी आता था। जांच में सामने आया है कि कोचिंग पर आरोपी पढ़ाने आता था। कोचिंग सेंटर पर वह युवती के साथ छेड़खानी करता था। जानकारी देने के बाद पिता ने बेटी का कोचिंग जाना बंद करा दिया। इससे पहले आरोपी पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा भी देता रहता था।
आरोप है कि आठ मार्च की शाम को आरोपी ने पीड़िता को कॉल की और उससे कहा कि एक जगह पर नौकरी की बात कर ली है और तुम्हें आज ही साक्षात्कार देने चलना है। पीड़िता आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर वह युवती को ले गया। सहावर रोड पर कहीं ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो बना ली। धमकी दी कि किसी से बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। ड़र के कारण पीड़िता ने घरवालों को जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बाद पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। घरवाले पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे है।
आरोपी के डर के कारण कोचिंग सेंटर भी छूटा
बताया जा रहा है कि आरोपी उससे कोचिंग सेंटर में छेड़छाड़ करता था। ड़र के कारण पीड़िता ने कोचिंग सेंटर छोड़ दिया। घरवाले काफी ड़र गए और बेटी को सेंटर जाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।