विधवा पर शादी का दबाव, इनकार पर कर रहा बदनाम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। एक व्यक्ति विधवा पर शादी करने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर आरोपी बदनाम कर रहा है और रास्ते में पकड़कर छेड़खानी भी कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी विधवा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सांतुल निवासी जिनावली थाना अवागढ़ पीड़िता पर शादी का दबाव बनाता है। पीड़िता के चार बच्चे भी है। शादी न करने पर आरोपी गांव में बदनाम करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले रास्ते में रोककर छेड़खानी भी की है।