बहादुर नगर-अलीपुर दादर मार्ग की स्थिति जर्जर

कासगंज(पटियाली)बहादुर नगर-अलीपुर दादर मार्ग की स्थिति जर्जर।

जे ई ललित कुमार का झूठा आश्वासन -सड़क का टेंडर पास हो गया है जनबरी में काम शुरू हो जायेगा।

बरसात में सड़क की हालत खस्ता राहगीरों व अनुयायियों को मार्ग में करना पड़ता हैं दिक्कतों का सामना।

कासगंज पटियाली विकास खंड के ग्राम बहादुर नगर से अलीपुर दादर तक लगभग 2.5 किलोमीटर मार्ग जर्जर हालात में हैं जिला पंचायत/विधायक के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीण छः माह से प्रयासरत हैं मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।क्षेत्रीय लोग परेशान हैं इस मार्ग पर नारायण साकार हरि धाम भी हैं अनुयायियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं चार पहिया वाहन, तिर्री आदि वाहन फसते व पलटते हैं जिससे ग्रामीणों को आने जाने में समस्या रहती हैं।बहादुर नगर से अलीपुर दादर का लगभग 2.5 किलोमीटर का मार्ग तय करना पड़ता हैं यह मार्ग करीब एक साल से जर्जर पड़ा है।मार्ग में गडढे पड़े हैं विद्यार्थियों, बुजुर्ग व बच्चों एवं बाहर से आने वाले अनुयायियों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं।ग्राम नगला चक के सतेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पग पग पर मार्ग में गडढे हैं जिससे राहगीरों को दिक्कतें आ रही हैं कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती रामसनेही का कहना हैं कि जनप्रतिनिधियों एवं जिला पंचायत से कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं होता लोग परेशान हैं।कासगंज समिति से जयबीर सिंह का कहना है कि इस मार्ग से ज्यादा आवागमन रहता है क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है परन्तु समस्या का समाधान नहीं हुआ।कासगंज समिति से राजकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, यश पाल सिंह, दिवारी लाल ,सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि लोगो का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों का वाहनों के साथ गुजरना रहता है शिकायतें की गई हैं समाधान नहीं हुआ है बारिश के समय में काफी परेशानियां बढ़ जाती हैं रास्ता निकलना दुस्वार हो जाता हैं जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks