चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायों की जानकारी ली

जौनपुर -सरकोनी बिकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सादीपुर में आज दिनांक 24/3/2023 को चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायों की जानकारी ली, जिसमें गांव के लोगों ने आवास व शौचालय में पात्र लोगों का नाम काटकर धन उगाही कर दूसरे को लाभान्वित करने का आरोप लगाया व सिगरेटरी प्रमोद कुमार यादव को बंधक बना लिया,जिसकी अगुवाई जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले का भरपूर जनता का सहयोग रहा, जनता ने रंगीले सिंह की प्रशंसा की कहा कि आज मौके पर रंगीले सिंह नहीं होते तो आज़ भी हम सभी को सिगरेटरी प्रमोद कुमार यादव की कारस्थानी का पता नहीं लगता जनता ने सिगरेटरी प्रमोद कुमार यादव को बंधक बना लिया, पूछने पर सिगरेटरी प्रमोद कुमार यादव कुछ भी कहने से मुकर गए बाद में समझाने पर लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। अपात्र लोगों में संगीता पत्नी किशनु राजभर, संगीता पत्नी गया प्रसाद, बिन्दु पत्नी मनोज कुमार, शकुन्तला पत्नी सुबेदार आदि ने सिगरेटरी को बंधक बना लिया था, मौके पर A.D.O पंचायत हेमंत श्रीवास्तव व A.D.O पंचायत कृषि आशीष कुमार त्रिपाठी, राजेपुर C.H.C के डाक्टर, प्रधान पति अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले आदि उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks