लूट की घटना में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त लूटे गए 10,000 रुपये सहित गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब एक माह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तहसील सदर के सामने हुई लूट की घटना में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त लूटे गए 10,000 रुपये सहित गिरफ्तार

घटना का विवरण –
दिनांक 15.02.2023 को वादी श्री ओमवीर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी कुढिला लायकपुर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि वादी स्टेट बैंक शिकोहाबाद रोड से 1.50,000 रुपये निकालकर जैसे ही तहसील सदर गेट के सामने पहुंचा ही था कि मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने वादी से 1,50,000 रूपया, छीन लिए और भाग गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअस-121 / 23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी एवं अनावरण- दिनांक 24.03.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य विवेक उर्फ बिट्टू पुत्र विनोद सिंह निवासी कस्बा व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को लूट के बाद हिस्से में आए 10,000 रुपयों सहित अलीगंज तिराहा, थाना कोतवाली नगर एटा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा टीम गठित कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु –

  1. अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.02:2023 को उसके साथियों द्वारा स्टैट बैंक के अन्दर जाकर रेकी कर एक व्यक्ति जो बैंक से पैसे लेकर बाहर निकला था उनका पीछा कर तहसील सदर गेट के पास रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति द्वारा बैंक से निकाले गये 1,50,000 रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।
  2. घटना कारित करने के पश्चात छः बदमाश निमाणाधीन हाईवे से नीचे उत्तर कर कच्चे रास्ते से भाग गए थे।
  3. लूट के रुपये पूर्व में पकडे गये अभियुक्त पिन्कू के पास ही थे जबकि गिरफ्तार अभियुक्त वि 50,000 रूपये ले गया था, जिसमें से उसके हिस्से में 10,000 रुपये आए थे।
  4. अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश है, जिनका एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह है।
  5. अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट / छिनैती की‌ घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
  6. अभियुक्त महंगे कपड़े व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
  7. अभियुक्तों द्वारा लूट से प्राप्त पैसों व समान को आपस में बाट लिया जाता था।
    8. इसी घटना में वांछित अभियुक्त पिंकू को लूटे गए 1,00,000 (एक लाख) रुपयों तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. विवेक उर्फ बिट्टू पुत्र विनोद सिंह निवासी कस्बा व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़।

फरार अभियुक्तों का नाम व पता-

  1. नागर पुत्र चंचल निवासी गनहाउस वाली गली थाना आकराबाद जनपद अलीगढ़ ( गैंग लीडर )
  2. चाचा पुत्र नामालूम
  3. भोला पुत्र नामालूम
  4. मोटा पुत्र नामालूम

बरामदगी –

  1. 10,000 रूपये।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर राघव
  2. उ0नि0 श्री अनुरुध्द सिंह
  3. का0 जयवीर सिंह
  4. का0 मनोज कुमार
  5. का0 सतेंद्र कुमार
  6. का0 कृष्ण गोपाल
  7. का0 धर्मेन्द्र सिंह
  8. का0 चन्द्रशेखर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks