प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी ही पुत्री पर फायर झोंकने वाला पिता 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- जनपदीय स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी ही पुत्री पर फायर झोंकने वाला पिता 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

घटना –
दिनांक 23.03.2023 को थाना राजा का रामपुर पर वादी श्री कृपाल सिंह पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम भगवानपुरा द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 23.03.2023 को प्रातः करीब 04:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का दरवाजा खुलवाकर वादी की नातिन उम्र करीब 14 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने से ऊपर गोली मार दी गयी है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं0- 30 / 2023 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण-
दिनांक 24.03.2023 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में पीडिता एवं स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त अनार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को ग्राम भगवानपुरा में स्कूल के पास से समय करीब प्रातः 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. अभियुक्त अनार सिंह को पूर्व से ही अपनी पुत्री के कई बार घर से काफी समय तक गायब रहने पर उसपर शक हो गया था।
  2. दिनांक 23.03.2023 की रात को अनार सिंह की पुत्री घर से बिना बताये चुपके से कहीं चली गयी थी जो सुबह 4 बजे वापस आयी। इसी बात को लेकर अनार सिंह ने आक्रोश में आकर अपनी पुत्री को अवैध तमंचे से गोली मार दी जो उसके दाहिने पैर में घुटने से ऊपर लगी।
  3. किशोरी के बाबा कृपाल सिंह अपने गाँव के कुछ व्यक्तियों के साथ समय करीब 7:30 बजे सुबह थाना राजा का रामपुर आये और मौखिक सूचना दी गई।
  4. स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।
  5. किशोरी के पिता के घटनास्थल से फरार होने पर पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया जिसके‌ संबंध में गहनता से छानबीन की गई। जिसके उपरांत उसे भगवानपुरा स्कूल के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर किया गया।
  6. तमंचे के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो अनार सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह मकान बनाने के लिए भरगैन भट्ठा रेलवे लाइन के पास गया था वहीं पर एक अज्ञात व्यक्ति तमंचा बेच रहा था वहीं से उसने 2500 रुपए में तमंचा लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. अनार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर एटा (उम्र करीब 42 वर्ष)

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम मय टीम
  2. सर्विलांस टीम
  3. थानाध्यक्ष श्री संजय राघव
  4. उ.नि. श्री पुलकित शर्मा
  5. है. का. उपेंद्र कुमार
  6. का. राहुल कुमार
  7. का. चालक सन्नी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks