खेल-खेल में ही चारों ने एक्सपायर दवा खा ली,बिगड़ी हालत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। कूड़े के ढे़र से एक्सपायर दवा उठाकर मासूम खा गए। घर पहुंचने पर बच्चों को नशा होने लगा और बार-बार उठकर अपने-आप गिर रहे थे। अन्य बच्चों के बताने के बाद घरवाले बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।
बुधवार शाम को कोतवाली देहात के गांव रामनगर निवासी तीन साल के मासूम विपिन, बहन मंजू पुत्री बबलू, छह साल के किशन, चार साल का भाई नंदकिशोर पुत्र लटूरी सिंह को परिवारीजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घरवालों ने बताया कि बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। कुछ दूर कूड़े का ढे़र है। कूड़े में किसी ने एक्सपायर दवा फेंक दी थी। उसे बच्चे उठा लाए थे और खेल-खेल में ही चारों ने दवा खा ली। मौके से रेपर भी मिले। बच्चे बार-बार उठकर गिर रहे थे। बेहोश भी हो रहे थे। उपचार के बाद सभी बच्चे सही है।