एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, भैंस चराने को लेकर ग्राम नगला दत्ती तथा ग्राम मझोला के दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत *मुअसं- 117/2020 धारा 147, 307, 336, 506, 188, 269, 270 भादंवि, 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम तथा 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 14.07.2020 को थाना मिरहची पर सूचना मिली कि ग्राम नगला दत्ती थाना मिरहची एटा तथा ग्राम मझोला थाना अमांपुर कासगंज के दो पक्ष काली नदी के किनारे भैंस चराने को लेकर आपस में मारपीट व गाली-गलौज कर तमंचों से एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना मिरहची पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचा गया। पुलिस टीम को आता देख अभियुक्त मौके से भाग गए। इस सूचना पर थाना मिरहची पर *मुअसं- 117/2020 धारा 147, 307, 336, 506, 188, 269, 270 भादंवि, 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम तथा 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट* बनाम झब्बूलाल आदि 11 नफर नामजद व 30-40 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.07.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को उनके घर के पास से समय करीब 10.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- झब्बूलाल पुत्र रामनाथ
2- अवधपाल पुत्र रनवीरी सिंह
3- देवेन्द्र पुत्र चरन सिंह
4- कृपाल सिंह पुत्र जयवीर सिंह
5- मुकेश पुत्र रामनिवास
समस्त निवासीगण ग्राम नगला दत्ती थाना मिरहची, एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज
2- उपनिरीक्षक रामकेश राजपूत
3- आरक्षी कलाम
4- आरक्षी मुकेश कुमार
5- आरक्षी देवीचरन
6- आरक्षी चालक विकास कुमार