मानहानि का बहाना है मकसद तो आडानी से ध्यान हटाना – सैयद मुनीर अकबर

मानहानि का बहाना है मकसद तो आडानी से ध्यान हटाना – सैयद मुनीर अकबर*
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि सूरत अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ से जुड़े बयान को लेकर राहुल गांधी जी को दोषी करार देते हुए 2 वर्ष की सजा सुनाई है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं सत्ता पक्ष के दबाव में दिया गया फैसला है। मानहानि तो बहाना है, मकसद अडानी से ध्यान हटाना है। भारत मे लोकतंत्र खत्म करने की जो बात राहुल गांधी जी भारत के गांवों से लेकर सुदूर इंग्लैंड तक मे कर रहें है मोदी सरकार में उस पर अंतिम मोहर लगा दी है। जब सत्ता पक्ष प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत पर चलने से मना कर दे तो यह समझ लेना चाहिए कि तानाशाही की खुली घोषणा हो चुकी है।
एक ताकतवर सरकार, किसी एक की सच्ची आवाज से इतना डर सकती है?
फिर इतने डरे हुए लोग, देश को ताकतवर भला कैसे रख सकते है? राहुल गांधी जी इस मामले में न्याय संगत अपील दायर करेंगे। देश की जनता राहुल गांधी जी के साथ है। गाँधी परिवार ने हमेशा देशहित में सेवा दी है और देश के लिए जान कुर्बान की है।
हमें कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी जी पर गर्व है।
कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ेंगे_हम जीतेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks