संधारणीय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत शिविर स्थल के आस-पास के प्रांगण की सफाई के साथ हुई। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक डॉ. रवि कांत द्वारा योग अभ्यास कराया गया तथा ‘योग द्वारा चक्रों का जागरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । तदोपरांत स्वयंसेवकों की दो टोलियां निक्षय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाले गतिविधियों के सफल निष्पादन हेतु हरिजन बस्ती, स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में जाकर जायज़ा लिया। शिविर के चतुर्थ सत्र में संधारणीय विकास लक्ष्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में विषय पर चर्चा की गई।