SJPU (स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट) एवं AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश

एटा – पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा की अध्यक्षता में SJPU (स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट) एवं AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


आज दिनांक 22/03/2023 समय 13:30 बजे को जनपद एटा के रिज़र्व पुलिस लाइन में स्थित सभागार कक्ष में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ,(अपराध)महोदय, एटा की अध्यक्षता में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर एटा श्री सुधांशु शेखर की उपस्तिथि में SJPU (स्पेशल जुवेनाइल प्रोटेक्शन यूनिट) व AHTU(एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न की गई । जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, पीड़िता के आवासन, बाल श्रम, नशामुक्त आभियान, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैगिंग समानता, नारी शक्ति, बच्चा चोरी के अफवाहो पर जारी डीजी परिपत्र, किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन, पॉक्सो एक्ट के मुकदमे पंजीकृत करते समय कार्यवाही और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी थाना AHTU श्री प्रदीप कुमार, श्री बेगराम सिंह प्रभारी निरीक्षक बाल सुरक्षा संगठन, संरक्षण अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति से श्री आनंद पांडे वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रभारी श्रीमती जागृति चतुर्वेदी, व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी/सहायक बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना AHTU के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks