मजदूरी करके लौट रहे मजदूर को कैंटर ने मारी टक्कर मौत

मजदूरी करके लौट रहे मजदूर को कैंटर ने मारी टक्कर,

.आगरा
मामला गांव उस्मानपुर स्थित जलेसर रोड का है. सोहेल नाम का लड़का निवासी गांव गढ़ी बाजरा कल शाम करीब 7:00 बजे आगरा से मजदूरी करके लौट रहा था इसी बीच उस्मानपुर के पास टेम्पो से उतरते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर UP86 T 4646 ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा भी किया लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह उसे रोकने में असमर्थ रहे.

घायल को गोयल सिटी हॉस्पिटल आगरा में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

[ कुछ दिन पूर्व में पिता की कैंसर से हुई मौत]
करीब 2 महीने पहले सोहेल के पिता की कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई थी. वह घर का खर्चा मजदूरी करके अकेले चला रहा था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks