पुरानी पेंशन”बहाली को लेकर केंद्र व राज्य के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रधान डाकघर कैण्ट नदेसर से जिला मुख्यालय तक रैली निकाला

पुरानी पेंशन”बहाली को लेकर केंद्र व राज्य के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रधान डाकघर कैण्ट नदेसर से जिला मुख्यालय तक रैली निकाला।

वाराणसी 21 मार्च2023। पुरानी पेंशन व्यवस्था” बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारी समन्वय मंच बैनर तले राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश एक रैली प्रधान डाकघर कैण्ट नदेसर से जिला मुख्यालय तक निकालकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दिया हेतु रैली में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन बी एल डब्लू नार्दन रेलवे मेंस यूनियन केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समन्वय समिति अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ खादी ग्राम उद्योग कर्मचारी संघ डिफेंस सिविलयन एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य कर्मचारी महासंघ चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आदि संगठनों के हजारों की संख्या में कर्मचारियों शिक्षकों ने भाग लिया।और संकल्प लिया जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक कोई कर्मचारी शान्त नहीं बैठेगा चाहें जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम सब सहर्ष तैयार है। रैली का नेतृत्व कर रहे कर रहे शशिकान्त श्रीवास्तव समन्वय मंच के संयोजक व जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए सभी कर्मचारीगण शिव गोपाल मिश्र राष्ट्रीय महासचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन एवं इंजिनियर हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रति आस्था ब्यक्त करते हुए अन्तिम दम तक संघर्ष करेगा क्योंकि कोई भी कर्मचारी नई पेंशन योजना से संतुष्ट नहीं हैं केन्द्र सरकार को एन पी एस वापस लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर देनी चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग है।रैली में पुरानी पेंशन के समर्थन नारे लिखी तख्तियां और नारे लगाते हुए भारी संख्या में पुरुष व महिला कर्मचारी अनुशासित तरीके से चल रहे थे रैली वरुणा पुल जे पी मेहता विकास प्राधिकरण कमिश्नर आवास होते हुए जनपद मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए संक्षिप्त सभा की और आगामी लिए गए आन्दोलनो का समर्थन दिया गया। नेतृत्व कर रहे सहसंयोजक सुनील कुमार सिंह (सचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन) एन बी सिंह(मण्डल मन्त्री एन ई रेलवे मजदूर यूनियन) प्रदीप कुमार शर्मा अरविन्द श्रीवास्तव (सचिव रेलवे मेंस यूनियन बी एल डब्लू) ने संयुक्त रूप से बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को सरकार को हर हाल में बहाल करना पड़ेगा वरना चक्का जाम जैसा कठोर निर्णय भी लेना पड़ सकता है जिसकी जिम्मेदारी सरकार की ही होगी। रैली में महिमा दत्त द्विवेदी, राजेश्वर पाण्डेय (संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), दिनेश सिंह अध्यक्ष एवं दिलीप कुमार श्रीवास्तव (मंत्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ) सुभाष शाह (महासचिव,केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति पी के दत्ता महासचिव खादी ग्रामोद्योग आयोग कर्मचारी संघ इंद्रजीत प्रसाद महासचिव यूपी एमईएस वर्कर्स यूनियन यशोवर्धन त्रिपाठी अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी संघ पवन कुमार चौहान संयुक्त मंत्री बृजेश यादव प्रकाश श्रीवास्तव जोनल मन्त्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ रविशंकर प्रजापति महेश त्रिपाठी आलोक दूबे सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ हरेंद्र यादव, मनोज कुमार अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा मंत्री राकेश श्रीवास्तव नगर निगम कर्मचारी संघ गीता उपाध्याय आरती शास्त्री महेश श्रीवास्तव वेद प्रकाश सिंह अमित सिंह प्रकाश श्रीवास्तव शशिकांत सिंह सत्य प्रकाश श्रीवास्तव पूर्वांचल उप सचिव अरविन्द दूबे मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी जिला मंत्री श्यामराज यादव मंडल मंत्री दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डे अमर सिंह पूर्व संयुक्त सचिव बरेका उपस्थित रहे।अन्त में शिक्षक नेता पूर्व सदस्य विधान परिषद चेत नारायण सिंह द्वारा से उपस्थित सभी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में शिक्षकों कर्मचारियों को अवश्य मिलनी चाहिए क्योंकि बुढ़ापे का सहारा यह पेंशन ही है नई पेंशन की तुलना पुरानी पेंशन से नहीं की जा सकती है क्योंकि सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाली धनराशि गारन्टेड नहीं है, इसलिये शिक्षक एवं कर्मचारी चाहे वह केंद्र सरकार का हो या राज्य सरकार का हो यह मांग माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार स्वीकार कर लेनी चाहिए ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks