सड़क में आने लगीं दरारें भुगतान रोक कर उच्चस्तरीय जांच आवश्यक – संतोष

मैहर । नगर के विकास का पैमाना स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर से माना जाता है जब धूल धुआं प्रदूषण मुक्त नगर होगा जब ही नगरवासियों के मन में स्वस्था महसूस की जा सकती है लंबे समय से बार-बार घंटाघर से लेकर कटनी मोड़ तक बनी सड़क लापरवाही की भेंट चढ़ती जा रही है। इस संबंध में कई बार वार्ड पार्षद पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती संतोष चौरसिया द्वारा सीएमओ सहित सक्षम अधिकारियों को इस संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखकर पूर्व में मांग की गई थी जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण पवित्र धार्मिक नगर का प्रमुख मार्ग फिर पुरानी स्थिति में पहुंचता जा रहा है नगरपालिका की इस अमूल्य नीधि का ऐसी सड़क बनाने से कोई औचित्य नहीं निकलेगा और अमूल्य निधि का दुरुपयोग जैसा होगा । वार्ड पार्षद पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौरसिया ने बताया कि घंटाघर से अलाउद्दीन तिराहा एवं कटनी मोड़ तक कुछ समय पहले ही
निर्माणाधीन सड़क में अभी से दरारें स्पष्ट नजर आ रही हैंं, सडक उखड़ने लगी है डामर अलग हो रहा है जो स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जिससे सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। श्रीमती चौरसिया ने इस संबंध में एक बार पुनः अपने जनप्रतिनिधि उत्तरदायित्व का निर्वाह करने के लिए नगरपालिका कार्यालय पहुंच तक सीएमओ नगर पालिका को गुणवत्ता रहित सड़क
की विषय विशेषज्ञों द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है साथ ही नगरी निकाय की अमूल्य निधि से इस सड़क का भुगतान जब तक जांच ना हो जाए रोका जाना आवश्यकता है भुगतान न करने के संबंध में पहले भी मांग की जा चुकी थी फिर भी अगर किसी भी तरह का कोई भी भुगतान नगरपालिका द्वारा किया गया है या किया जाता है तो समस्त जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होगी । श्रीमती संतोष चौरसिया ने बताया कि यह सड़क शारदा देवी मंदिर पहुंचने का प्रमुख मार्ग होने के कारण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है वार्ड वासियों को भारी असुविधा होती है लोग इस संबंध में पहले भी आंदोलन हम लोग कर चुके हैं इस सबके बाद भी गुणवत्ता युक्त सड़क नहीं बन रही तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । जिस पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी जनता के सहयोग से की जाएगी।