महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज वाराणसी की सामाजिक संस्था साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के मातापुराम स्थित कार्यालय पर संस्था की संस्थापिका दीदी वंदना सिंह के नेतृत्व में महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया
उक्त मौके पर संस्था की अध्यक्ष करुणा सिंह के प्रधान संपादकीय में प्रकाशित राष्ट्र समर्पित पुस्तक “काव्यसरिता महिलाओ को भेंट की गई।
उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापिका दीदी वंदना सिंह ने बताया कि आज हमारी संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वर्तमान समय में महिलाओं को स्वावलंबन तरीके से समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना जीवन निर्वहन करने की प्रेरणा मिलना है और साथ ही साथ हमारी संस्था की अध्यक्ष बड़ी बहन करुणा सिंह द्वारा भेंट की गई देशभक्ति से ओतप्रोत इस पुस्तक काव्य सरिता को अभी तो मैंने केवल कुछ ही पाठयक्रम को देखा है और इतने से ही मुझे इस पुस्तक को लगातार पठन करने की जिज्ञासा होने लगी मैं संस्था की अध्यक्ष और अपनी बड़ी बहन करुणा सिंह को इस पुस्तक को प्रकाशित करने के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहती हो और उनसे भविष्य में महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में लिखने का आग्रह करती हूं जिससे कि महिलाओं को स्वावलंबन बनाने में उचित मार्गदर्शन दिया जा सके
उक्त अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष करुणा सिंह उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता सचिव दीपाली उप सचिव बबीता कोषाध्यक्ष अनीता के साथ-साथ संस्था की सभी महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सांस्कृतिक संगीत एवं लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks