अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्म चर्याश्रम के उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के 73 छात्रों का दीक्षांत समारोह सकुशल संपन्न हुआ।

वाराणसी आज शिवपुर स्थित एवं अन्नपूर्णा मठ मंदिर द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के 73 छात्रों का दीक्षांत समारोह सकुशल संपन्न हुआ जिसमें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना व शुभकामना करते हुए उन्हें विद्यालय से अंग वस्त्र स्मृति चित्र इत्यादि उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अन्नपूर्णा पीठाधीश्वर शंकरपुरी जी प्रोफेसर रामनारायण त्रिवेदी प्रोफ़ेसर नरेंद्र नाथ पांडे विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह संस्कृत विद्यालयों मंडल निरीशिक्षा श्रीमती मंजू शर्मा एवं जनपद के अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र एवं जीव नंदन झा ने किया।