खेत से ग्रामीण हुआ लापता पत्नी समेत तीन पर रिपोर्ट

खेत से ग्रामीण हुआ लापता पत्नी समेत तीन पर रिपोर्ट

कासगंज, । सोरों कोतवाली क्षेत्र से गत 17 मार्च की शाम से खेत से एक युवक लापता है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने तहरीर दी है। तहरीर में युवक द्वारा फोन पर अपनी बहन से बातचीत में पत्नी व अन्य ससुरालीजनों से जान माल को खतरा बताए जाने का जिक्र है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में हरपाल सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नगला बंजारा ताखरू सोरों ने बताया है कि उसका भाई राजवीर गत 17 मार्च की शाम सात बजे खेत पर गया था। वहीं से वह लापता हो गया। सात बजकर 20 मिनट पर युवक ने अपनी बहन से फोन पर बातचीत में पत्नी द्वारा पकड़ावा दिए जाने की बात कहते हुए फोन काट दिया, उसके बाद से फोन बंद है। लगातार खोज के बाद भी कोई पता नहीं चलने की वजह से परिवारीजन खासे परेशान हैं। आरोप लगाया है कि राजवीर की पत्नी के पास एक अन्य नंबर से अधिक कॉल आती थीं, जिसकी शिकायत राजवीर ने सास, ससुर से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। तहरीर में राजवीर की पत्नी मौसम, सास पाना, ससुर किशनपाल निवासीगण जरानी कला सकरोली एटा को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks