दस पर गैंगस्टर की कार्रवाई
कासगंज। शहर कोतवाली एवं ढोलना थाना पुलिस ने क्षेत्र में गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले दस नामजद आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

डीएम द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर इंस्पेक्टर ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर जांच पडताल की, इसमें एक संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। इसी के आधार पर ढोलना इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा की ओर से कासगंज के मुबारिकपुर सिगतरा निवासी सुधीर राजपूत उर्फ रौनी, अमरपुर निवासी गुलशन उर्फ गोलू राजपूत, सहावर गेट निवासी लोकेश, मोहल्ला हरिकमल चित्रगुप्त कालोनी निवासी अंशुल, भीम नगर गड्ढा मोहल्ला सहावर गेट निवासी अंकित गौतम के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कासगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरि ने मीट मार्केट मोहल्ला नबाब पीरछल्ला निवासी तौहीद, मुजीब, तौसीफ, सब्बू, मोहल्ला बड्डू नगर निवासी गुड्डू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।