कोठरी में लटका मिला युवक का शव, भाई पर लगा आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । युवक का शव कोठरी में लटका मिला। शव को लटका देख मां की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर मृतक के ससुरालीजन भी पहुंच गए। आरोप है कि जमीन विवाद में पिटाई से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की है। मां ने पुलिस को बीमारी के चलते आत्महत्या की बात बताई है।
कोतवाली जलेसर के गांव पटना निवासी गजेन्द्र पाल सिंह (25) पुत्र चोबसिंह घर पर अकेला था। मां खेत पर गई थी। बड़ा भाई अशोक कुमार बाजार गए थे। शुक्रवार को घेर में बनी कोठरी में गया। कुंडी लगाकर आत्महत्या कर ली। देरशाम मां घर पहुंची और गजेन्द्र को तलाश किया। तलाश के दौरान कोठरी में शव लटका मिला। जानकारी पर मायके से पत्नी गीता निवासी नबावपुर हसायन हाथरस भाइयों, रिश्तेदारों को लेकर पहुंच गई। मां शकुंतला देवी का कहना है कि दो साल पहले हादसे में पति की जान चली गई थी बेटा गजेन्द्र सिंह घायल हो गया था। सिर में काफी चोट आने के कारण बीमार रहता था। आगरा से उपचार चल रहा है। बीमारी के चलते बेटा ने आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि जेठ से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद है। बंटवारे के विवाद में जेठ ने पति की पिटाई की। पिटाई से आहत होकर पति ने आत्महत्या की है। हालांकि पत्नी को चार दिन पहले ही मृतक गजेन्द्र मायके छोड़कर आया था। एसएचओ जलेसर जगदीश चन्द्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घरवालों ने बताया कि एक साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी।