विद्युत उप केन्द्रों पर अनुपस्थित तीन एसएसओ, एक लाईनमैन की सेवा समाप्ति की

एडीएम प्रशासन ने विद्युत कर्मियों, अभियंताओं की हड़ताल को दृष्टिगत की बड़ी कार्यवाही……….

एटा, 18 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोक कुमार ने विद्युत कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल को दृष्टिगत जनपद के विभिन्न विद्युत उप केन्द्रों का शनिवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। एडीएम ने तहसील जलेसर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एसएसओ दाताराम विद्युत उप केन्द्र सकीट, एसएसओ अजय औद्योगिक आस्थान, एसएसओ अवधेश जलेसर टाउन, पुष्पेन्द्र लाईनमैन जलेसर टाउन के विरूद्ध विद्युत आपूर्ति में बाधा डालने, अपनी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होने के कारण सेवा समाप्त की है। एडीएम ने चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुए अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में कड़ी विधिक कार्यवाही की जााएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks